मंईयां सम्मान योजना के सत्यापन के नाम पर भ्रम व आपाधापी की स्थिति
गिरडीह, मई 28 -- झारखंडधाम, प्रतिनिधि। मंईयां सम्मान योजना के सत्यापन को लेकर इन दिनों पंचायत सचिवालयों में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। सत्यापन शिविर की सूचना मिलते ही लाभुक महिलाओं के बीच यह आशंका गहरा गई है कि कहीं उनका नाम योजना से काट न दिया जाए या उन्हें अयोग्य घोषित न कर दिया जाए। इसी डर और भ्रम की स्थिति में महिलाएं आधार कार्ड, बैंक पासबुक और वोटर कार्ड की छाया प्रति बनवाने में जुटी हुई हैं। गांवों में फोटो स्टेट दुकानों, साइबर कैफे और सीएससी केंद्रों पर महिलाओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। कई महिलाएं धूप और भीषण गर्मी की परवाह किए बिना जरूरी कागजात लेकर पंचायत सचिवालयों की ओर दौड़ती नजर आ रही हैं। ग्रामीण इलाकों में इसको लेकर अफरा-तफरी और आपाधापी की स्थिति बन गई है। यह भी पढ़ें- मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों का हुआ भौतिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.