लोहरदगा, मई 12 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा सदर अंचल कार्यालय द्वारा मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के भौतिक सत्यापन को लेकर विस्तृत आदेश जारी किया गया है। सदर अंचल अधिकारी के निर्देशानुसार निर्धारित कार्यक्रम के तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लाभुकों का घर-घर जाकर सत्यापन किया जाएगा। पंचायत सचिव, आंगनबाड़ी सेविका, राजस्व उपनिरीक्षक, वार्ड पार्षद सहित संबंधित कर्मियों को सत्यापन कार्य में लगाया गया है। अंचल निरीक्षक को इस कार्य का नोडल अधिकारी बनाया गया है।11 मई से 18 मई तक पंचायत और वार्ड स्तर पर घर-घर जाकर भौतिक सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद 19 मई से 24 मई तक प्रतिवेदन का संकलन होगा। 25 मई से 27 मई तक मृत, अयोग्य और अनुपस्थित लाभुकों की सूची तैयार कर संबंधित कार्यालयों के सूचना पट्ट पर प्रकाशित की जाएगी।आदेश में यह भी कहा...