चक्रधरपुर, मई 19 -- चक्रधरपुर। झारखंड सरकार की लोकप्रिय मंईयां सम्मान योजना के लाभार्थियों का सरकार द्वारा भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है। इसी के तहत चक्रधरपुर शहरी क्षेत्र में तिथि तय कर वार्डवार शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। सोमवार को चक्रधरपुर नगर परिषद के वार्ड संख्या एक और वार्ड संख्या आठ में मंईयां सम्मान योजना के लाभार्थियों के लिए भौतिक सत्यापन शिविर का आयोजन किया गया। शहर के वार्ड संख्या एक अंतर्गत पुराना बस्ती के गुंडिचा मंदिर प्रांगण में शिविर लगाया गया, जहां योजना का लाभ लेने वाले महिला लाभार्थियों की भारी भीड़ जुटी। शिविर के दौरान चक्रधरपुर के वार्ड संख्या एक में पार्षद सपन कुमार मिस्त्री, भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक षाड़ंगी, वार्ड संख्या आठ के पार्षद संजय पासवान समेत नगर परिषद कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- योजनाओं...