मंईयां लाभुकों को मुफ्त दुर्घटना सुरक्षा बीमा की तैयारी, सीएम को भेजा गया प्रस्ताव
रांची, नवम्बर 11 -- मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की 51 लाख से अधिक महिलाओं को अब दुर्घटना बीमा सुरक्षा योजना का लाभ देने की भी तैयारी है। इसके लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। मंईयां योजना के लाभुकों को दुर्घटना बीमा का लाभ देने के लिए झारखंड ग्रामीण बैंक ने मुख्यमंत्री को प्रस्ताव दिया है। बैंक के चेयरमैन मदन मोहन बरियार ने सीएम को दिए प्रस्ताव में कहा है कि मंईयां के सभी लाभुकों को बैंक से जोड़े जाने पर बैंक अपने खर्च पर उन्हें प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (दुर्घटना बीमा) का लाभ देगा। बैंक के चेयरमैन ने कहा कि सभी लाभुकों को बैंक से जोड़े जाने पर एक वर्ष बाद इन लाभुकों को बैंक अपने खर्च पर प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना देने पर भी विचार करेगा। प्रस्ताव में बैंक की ओर से कहा गया है कि महिला सशक्तीकरण केवल आर्थिक सहायता तक सी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.