बोकारो, मई 22 -- फुसरो। फुसरो नगर परिषद के मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के शेष लाभुकों का सत्यापन अब संबंधित आंगनबाड़ी सेविका के द्वारा डोर-टू-डोर जाकर किया जायेगा। आगामी 28 मई तक लाभुकों के घर सेविकाएं पहुंचेंगी। प्रचंड गर्मी एवं सत्यापन में संलग्न कर्मियों तथा आंगनबाड़ी सेविकाओं को जनगणना कार्य व अन्य पेंशन योजना के सत्यापन में व्यस्त रहने के कारण यह निर्णय लेते हुए बेरमो सीओ संजीत कुमार ने सभी आंगनबाडी सेविकाओं को निर्देश दिया है। यह भी पढ़ें- मंईयां योजना का भौतिक सत्यापन कराने को उमड़ी भीड़

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...