घाटशिला, मार्च 9 -- धालभूमगढ़। धालभूमगढ़ प्रखंड में कई कारणों से सैकड़ों महिलाओं के नाम मंईयां सम्मान योजना की सूची से हटा दिया गया है, इसको लेकर महिलाओं में नाराजगी देखने को मिल रही है। जानकारी के अनुसार झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मंईयां सम्मान योजना में प्रखंड से कुल 11931 लाभुक महिलाएं थीं। सरकारी निर्देश के बाद विभिन्न प्रकार की जांच के पश्चात 471 महिलाएं योजना से वंचित हो गईं। अब प्रखंड में कुल लाभुकों की संख्या 11460 हो गई। जांच के बाद 50 वर्ष की उम्र सीमा को प्राप्त करने वाली 300 महिलाओं का नाम सूची से हटा दिया गया है। 56 महिलाओं के नाम में अंतर की वजह से उन्हें भी निधि का लाभ प्राप्त नहीं हो रहा है। सरकारी आदेश अनुसार 107 स्वास्थ्य सहियाओं का नाम भी सूची से हटा दिया गया है तथा विभिन्न कारणों से और आठ लाभुक महिलाओं का नाम भी सूच...