मंईयां योजना के लाभुकों के खाते में जल्द जाएगी जुलाई की किस्त
जमशेदपुर, जुलाई 13 -- झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लगभग 2,80,000 लाभुकों के खाते में जल्द ही एक और किस्त की राशि जाने वाली है। यह इस महीने भेजी जाने वाली तीसरी किस्त होगी, जो चालू माह जुलाई के लिए जारी की जाएगी। सामाजिक सुरक्षा कोषांग के अनुसार भुगतान की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। जून माह की किस्त के फाइनल भुगतान के तुरंत बाद जुलाई की राशि भेजने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उम्मीद की जा रही है कि इसी सप्ताह शुक्रवार और शनिवार को राशि भेजी जा सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.