देवघर, मई 22 -- करौं। सामाजिक सुरक्षा विभाग देवघर के निर्देशानुसार शुक्रवार से प्रखंड के 14 पंचायतों में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को लेकर लाभुकों का भौतिक सत्यापन के लिए कैंप शुरू किया गया है। इस कैंप के माध्यम से मंईयां सम्मान योजना का भौतिक सत्यापन 22 मई से लेकर 28 मई तक प्रखंड के 14 पंचायतों में किया जाएगा।

कैंप में लाभुकों का भौतिक सत्यापन कैंप में भौतिक सत्यापन कराने को लेकर पंचायतों में मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों का भीड़ देखा जा रहा है। पंचायत भवनों में लगाए गए कैंप में भौतिक सत्यापन के लिए लाभुकों से आधार कार्ड, बैंक खाता, राशन कार्ड, वोटर कार्ड का छाया प्रति जमा लिया जा रहा है। पंचायत भवन के बाहर में लाभुकों का लिस्ट लगाया गया है। पंचायत में लगाए गए लिस्ट को देखकर लाभुक महिलाओं द्वारा अपना कागजात पंचायत भवन में जमा किय...