रांची, दिसम्बर 8 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड विधानसभा में सोमवार को शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 7,721.25 करोड़ रुपए का अनुपूरक बजट पेश किया गया। वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने अनुपूरक बजट सदन में पेश किया। अनुपूरक बजट में मांगों पर बहस मंगलवार को होगी। अनुपूरक बजट में महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग पर सबसे अधिक राशि जारी की गई है। इस राशि में से अधिकांश का उपयोग मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्ध योजना के लिए किया जाएगा। अधूरे और जारी विकास योजनाओं के लिए भी राशि का प्रावधान किया गया है। गरीबी उन्मूलन और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को भी अनुपूरक बजट में शामिल किया गया है। किस विभाग के लिए कितनी राशि का प्रावधान महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा - 2082.25 करोड़ ग्रामीण का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.