बागपत, अगस्त 25 -- दाहा। फाल्कन शूटिंग रेंज भड़ल के छह निशानेबाजों ने नोएडा के रामाज्ञा स्कूल में हुई 26 वीं यूपी स्टेट इंटर स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर पिस्टल टीम वर्ग में तीन स्वर्ण पदक समेत सात पदक जीत कर जनपद का नाम रोशन किया है। पदक विजेता निशानेबाजो का भड़ल रेंज पर स्वागत किया गया। नोएडा के रामाज्ञा स्कूल में 20 से 23 अगस्त तक 26 वीं यूपी स्टेट इंटर स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया।जिसमें फाल्कन शूटिंग रेंज भड़ल के छह निशानेबाजों ने तीन स्वर्ण पदक समेत 7 पदक जीत कर जनपद का नाम रोशन किया। कोच अंकुश राणा ने बताया कि 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में प्रिंस सैनी ने रजत पदक जीता। जबकि टीम वर्ग में अवि राणा, ऋषभ,प्रिंस सैनी ने स्वर्ण पदक जीते तथा टीम इवेंट में अभी डबास, देव तोमर, अमन राणा ने अलग अलग कांस्य पदक जीत कर ज...