नई दिल्ली, जुलाई 23 -- देशभर में पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़ी संख्या में छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं और निष्पक्ष परीक्षा की मांग कर रहे हैं। अब छात्रों के इस आंदोलन को मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन और यूट्यूबर समय रैना (Samay Raina) का भी समर्थन मिला है। समय रैना ने सोशल मीडिया पर छात्रों के पक्ष में आवाज उठाते हुए व्यवस्था और सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं।समय रैना ने अपने पोस्ट में क्या लिखा है? समय रैना ने लिखा, 'स्टूडेंट्स बस एक बेहतर एजुकेशन सिस्टम और अकाउंटेबिलिटी चाहते हैं। यार, बातचीत करके चीजों को सुलझाना कितना मुश्किल है? मामले को इतना बढ़ने ही क्यों दिया जाता है? ज्यादातर स्टूडेंट्स के लिए ये एग्जाम ही अपने और अपने परिवार के लिए एक अच्छी जिंदगी बनाने का जरिया होता ह...