जहानाबाद, जनवरी 21 -- सरस्वती पूजा के मद्देनजर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण आयोजन की अपील काको, निज संवाददाता। सरस्वती पूजा के शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर बुधवार को काको थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता थानाध्यक्ष राहुल कुमार एवं अंचलाधिकारी नौशाद हैदर ने की। बैठक में पूजा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी भाईचारे को मजबूत करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या तनावपूर्ण स्थिति से बचने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से आपसी सहयोग बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि सरस्वती पूजा आस्था और संस्कृति का पर्व है, जिसे शांति, संयम और सद्भाव के साथ मनाया जाना चाहिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पूजा पंडालों में डीजे अथवा तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम के प्रयोग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.