गुड़गांव, मई 26 -- गुरुग्राम,अमर मौर्य। लघु सचिवालय में मंगलवार को पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट की जिला स्तरीय स्टैंडिंग कमेटी की बैठक हई। इसमें पीसी-पीएनडीटी एक्ट, मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी (एमटीपी) एक्ट और एआरटी एक्ट के तहत चल रही कार्यवाही की समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की मंशा के अनुरूप कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाया जाए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीसी उत्तम सिंह ने कहा कि लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए पीसी-पीएनडीटी अधिनियम के नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। जिले में अवैध लिंग जांच और गैर-कानूनी गतिविधियों पर पूरी सख्ती के साथ कार्रवाई की जाए। निगरानी तंत्र को और मजबूत बनाया जाए。

ग्रामीण निगरानी और जागरूकता स्वास्थ्य विभाग और फील्ड स्तर पर कार्यरत टीमों को निर्देश दिए गए हैं कि सहेली नेटवर्क औ...