कुशीनगर, जुलाई 13 -- कुशीनगर। पडरौना ब्लॉक के जंगल बेलवा सेमरिया व जंगल खिरकिया के लोगों में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तत्वावधान में दीप नारायण अग्रवाल के संरक्षण में चौपाल का आयोजन किया गया। इसके मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता पप्पू पांडेय रहे तथा कार्यक्रम का संचालन भाजपा के विशुनपुरा मंडल मंत्री मनोज गोंड ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पप्पू पांडेय ने कहा कि देश और समाज के विकास के लिए भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराई को जड़ से खत्म करना अनिवार्य है। बेटियां आज हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रही हैं, उन्हें बचाने और आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी हम सबकी है। उन्होंने इस कुप्रथा पर कड़ा प्रहार करते हुये कहा कि भ्रूण हत्या केवल एक कानूनी अपराध नहीं है, बल्कि मानवता के खिलाफ एक गंभीर पाप है, जो समाज बेटियों को जन्म लेने का अधिकार नहीं ...