भ्रूण हत्या की रोकथाम को जागरूकता जरूरी
भदोही, मई 8 -- भदोही, संवाददाता। अभोली ब्लॉक क्षेत्र के वीरमपुर गांव में शुक्रवार को जिला प्रोबेशन विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें महिला हित में शासन से संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। भ्रूण हत्या की रोकथाम को जन-जन को जागरूक करने का संकल्प लिया गया। इस दौरान मीना गुप्ता ने बताया कि महिला हित में संचालित योजनाओं के प्रति गंभीर होना जरूरी है। भ्रूण हत्या को रोक पाना तभी संभव होगा जब जन-जन इसे लेकर गंभीर रहें। बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा के प्रति गंभीर होने की जरूरत है। आज की बेटियां हर क्षेत्र में बेहतर काम कर जिला, प्रदेश और परिजनों का नाम रोशन कर रही हैं। वहीं,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, विधवा पेंशन योजना, स्पॉन्सरशिप योजना 1098 चाईल्ड लाईनए 112 पुलिस हेल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.