अररिया, मार्च 9 -- भरगामा। निज संवाददाता अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर रविवार को विधिक सेवा प्राधिकरण अररिया की ओर से कुशमौल पंचायत सरकार भवन में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को महिला सशक्तिकरण की जानकारी दी गयी। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पटना के दिशा-निर्देशों पर जिला अवर न्यायाधीश सह सचिव के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ता राहुल रंजन ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान उन्होंने भ्रूण हत्या और सती प्रथा जैसे सामाजिक मुद्दों पर भी लोगों को जागरूक किया। शिविर में महिलाओं से संबंधित विभिन्न कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी देते हुए बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006, घरेलू हिंसा से महिला संरक्षण अधिनियम 2005, भरण-पोषण के अधिकार और कार्यस्थल पर महिल...