गाज़ियाबाद, मार्च 10 -- गाजियाबाद। प्रताप विहार के एल ब्लॉक में चल रहे भ्रूण लिंग परीक्षण का स्वास्थ्य विभाग ने भंडाफोड़ किया। पीसीपीएनडीटी की हरियाणा झज्जर की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पीसीपीएनडीटी के कार्यकारी नोडल जीके मिश्रा के नेतृत्व में हरियाणा के झज्जर की टीम ने कार्रवाई की। प्रशासन की ओर से सदर तहसीलदार उमेश त्यागी भी मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने बताया गया कि हरियाणा की टीम ने डिकॉय ग्राहक बनाकर गिरोह से संपर्क किया। आरोपियों ने उन्हें विजयनगर के एल-ब्लॉक स्थित एक फ्लैट में बुलाया, जहां भ्रूण लिंग परीक्षण की तैयारी की जा रही थी। छापेमारी के दौरान टीम ने पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन, प्रोब और जैल बरामद कर लिया। मौके से बलवान और वसीम नाम के दो आरोपियों को पकड़ लिया गया, जबकि तीसरा आरोपी अश्वनी फरार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.