भ्रूण परीक्षण प्रकरण की जांच करेगी कमेटी
अलीगढ़, सितम्बर 9 -- अलीगढ़। रामघाट रोड स्थित केसी सिंघल हॉस्पिटल में भ्रूण लिंग परीक्षण मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की गई है। स्वास्थ्य विभाग की तीन सदस्यीय कमेटी पुलिस के साथ मिलकर पूरे मामले की जांच कर अपनी रिपोर्ट देगी। शुरुआती जांच में अस्पताल व अल्ट्रासाउंड सेंटर का पंजीकरण सही पाया गया। महुआखेड़ा पुलिस पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आशा कार्यकर्ता कमलेश शर्मा को जेल भेज चुकी है। अल्ट्रासाउंड मशीन भी जब्त कर ली। इसके अलावा विभागीय कार्रवाई के लिए सीएचसी हरदुआगंज के चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.