नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने 17 वर्षीय नाबालिग से शादी का झूठा झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में डीएनए जांच रिपोर्ट एक आरोपी की गले की फांस बन गई। निहाल विहार इलाके के इस मामले में एफएसएल की डीएनए जांच रिपोर्ट सबसे अहम साक्ष्य बनी, जिसने साबित किया कि पीड़िता के गर्भपात कराए गए भ्रूण का जैविक पिता आरोपी ही था। चूंकि घटना के समय पीड़िता नाबालिग थी, इसलिए अदालत ने उसकी कथित सहमति का कोई कानूनी महत्व नहीं माना। कोर्ट ने आरोपी को आईपीसी और पॉक्सो अधिनियम की गंभीर धाराओं के तहत दोषी माना है।DNA जांच रिपोर्ट बनी फांस तीस हजारी कोर्ट ने 17 वर्षीय नाबालिग से शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म के मामले में डीएनए जांच रिपोर्ट को अहम साक्ष्य मानते हुए आरोपी अफजल अहमद को दोषी करार दिया है। डीएनए जांच में आरोपी के पीड़िता के गर्भ...