भ्रूण का लिंग बताने से इनकार करने पर डॉक्टर से धक्का-मुक्की
धनबाद, जुलाई 23 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। बरटांड़-बरवाअड्डा रोड पर एक निजी जांच केंद्र में बुधवार को गर्भ में पल रहे भ्रूण का लिंग बताने से इनकार करने पर महिला डॉक्टर के साथ धक्का-मुक्की की गई। घटना के बाद जांच केंद्र में कुछ देर के लिए अफरातफरी और हंगामे की स्थिति बन गई।
घटना के विवरण बाद में मामला थाने पहुंचा, जहां दंपति ने अपनी गलती स्वीकार कर डॉक्टर से माफी मांगी। इसके बाद विवाद शांत हुआ। डॉक्टर के अनुसार बुधवार को एक गर्भवती अपने पति के साथ अल्ट्रासोनोग्राफी कराने के लिए जांच केंद्र पहुंची। निर्धारित प्रक्रिया के तहत डॉक्टर ने उसकी अल्ट्रासोनोग्राफी की। जांच पूरी होने के बाद गर्भवती ने अपने हाथ पर पहले से लिखे लड़का और लड़की शब्द डॉक्टर को दिखाते हुए किसी एक शब्द पर ऊंगली रखने का आग्रह किया। उसका उद्देश्य गर्भ में पल रहे शिशु का ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.