गोड्डा, मार्च 19 -- मेहरमा, एक संवाददाता। ईद, सरहुल एवं रामनवमी पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को ले बुधवार को मेहरमा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद ने की। जबकि अंचलाधिकारी खगेन महतो मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक में इन सभी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु उपस्थित जनप्रतिनिधियों से विस्तृत चर्चा एवं विचार विमर्श किया गया। एसडीपीओ श्री आजाद ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्र की पहचान कर वहां विशेष सतर्कता बरती जाए। रामनवमी जुलूस मार्ग, सरना स्थलों तथा ईद की नमाज के प्रमुख स्थलों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने आयोजन समितियों के सा...