पटना, जून 16 -- केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने अभ्यर्थियों से कहा है कि वे अधिकृत सूचनाओं के लिए पर्षद की आधिकारिक वेबसाइट को ही देखें। किसी भी माध्यम से असामाजिक तत्वों द्वारा फैलाए जा रहे भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न दें। ऐसे तत्वों क खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार को पर्षद ने बताया कि कई सोशल मीडिया पर 17 जून 2026 को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा के स्थगित होने के संबंध में भ्रामक, फर्जी एवं गलत सूचना प्रकाश में आई है। विज्ञापन संख्या 3/2025 के लिए बुधवार को आयोजित होने वाली दोनों पालियों की परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम एवं समय के अनुसार संचालित की जाएगी। यह भी पढ़ें- भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न दें : पर्षद पर्षद ने अभ्यर्थियों से सभी अभ्यर्थियों से तय समय में प्रवेश पत्र के साथ परीक्षा केंद्र पर पहुंचने को कहा है।

हिं...