भ्रामक रिपोर्ट पर कोर्ट सख्त, रिपोर्ट तलब
सुल्तानपुर, जुलाई 27 -- सुलतानपुर। कोर्ट के स्थगन आदेश के बावजूद जेसीबी से रास्ता खोदने, मारपीट और परिवार को कैद करने के मामले में भ्रामक रिपोर्ट भेजने पर कोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई है। कोर्ट ने अमेठी कोतवाल को स्पष्ट रिपोर्ट देने का आदेश दिया है। पीड़ित पक्ष के वकील हरिओम श्रीवास्तव ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए और कोतवाल पर कार्रवाई की मांग की। जंगल रामनगर मौजा के पूरे गोसाईं निवासी त्रिपुरारी गिरि ने विपक्षी भूनेन्द्र मिश्र, जितेन्द्र, रविन्द्र देव मिश्र, ऋषभ मिश्र, सौरभ मिश्र व अन्य के खिलाफ मुकदमा चलाने की मांग की है। आरोप लगाया कि छह जुलाई को आरोपी लाठी-डंडों के साथ आकर गाली-गलौज करते हुए जेसीबी से घर का रास्ता खोद दिया। विरोध करने पर त्रिपुरारी और उनके बेटे रोहित की पिटाई भी की। कोर्ट ने रिपोर्ट मांगी तो पुलिस ने आरोपियों का पक्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.