रुद्रपुर, अप्रैल 21 -- रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। एआई का दुरुपयोग कर फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नाम से आपत्तिजनक व भ्रामक पोस्ट वायरल किए जाने के मामले में एफआईआर दर्ज न होने पर कांग्रेसी भड़क उठे। कोतवाली पहुंचे कांग्रेसियों को जब वहां कोतवाल और एसएसआई नहीं मिले तो उन्होंने सीओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। बाद में सीओ ने तीन-चार दिन में जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। बीते रविवार को पार्षद गौरव खुराना ने पुलिस को तहरीर देकर गोदियाल के खिलाफ सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई और मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी। दो दिन बीतने के बाद भी कार्रवाई न होने पर कांग्रेसी नेता मोहन खेड़ा और संजय जुनेजा के नेतृत्व में कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे। यहां कोतवाल और एसएसआई के न मिलने पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.