गुमला, सितम्बर 1 -- गुमला। भारतीय खाद्य सुरक्षा व मानक प्राधिकार के निर्देश पर जिले में भ्रामक दावों वाले खाद्य पदार्थो के खिलाफ जांच अभियान शुरू की गयी है। अमानक,मिस लेबलिंग व भ्रामक दावों के पदार्थो के कारोबारियों को नोटिस जारी किया जा रहा है। एफएसएसएआई ने नियमों के उल्लंघन व भ्रामक प्रचार के माध्यम से उपभोक्ताओं को दिग्भ्रमित करने वाले 115उत्पादों की सूची जारी करते उसके थोक-खुदरा विक्रेताओं व स्टॉक में उपलब्ध उत्पादों को वापस लेने का आदेश दिया है। इसी निर्देश के आलोक में जिला स्तर पर व्यापारी संगठनों के साथ समन्वय बनाकर उन उत्पादों की बिक्री रोकने की दिशा में प्रयास किये जा रहे है। चैंबर ऑफ कॉमर्स,केमिस्ट एंड ड्रग्स एसोसिएशन को इस दिशा में कार्रवाई को लेकर पत्र प्रेषित किया गया है। इस दायरे में कई बड़ी कंपनियों के उत्पादों को शामिल किय...