भ्रामक एवं फेक वीडियो प्रसारित कर भ्रम फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होगी: डीएम
देहरादून, जून 3 -- जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कहा कि चारधाम यात्रा के मद्देनजर रात्रि 10 बजे के बाद केवल आवश्यक वस्तुओं से जुड़े वाहनों का ही आवागमन सुनिश्चित किया जाए। ताकि यात्रा मार्गों पर यातायात का दबाव कम हो सके। उन्होंने भ्रामक एवं फेक वीडियो प्रसारित कर भ्रम फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बुधवार को चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को मुख्यमंत्री के निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। डीएम ने प्रमुख यात्रा पड़ावों पर एसडीएम एवं सीओ द्वारा संयुक्त निरीक्षण करने, पंजीकरण केंद्रों एवं होल्डिंग एरिया में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने और यात्रा मार्गों पर साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- स्थानीय स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.