प्रयागराज, अगस्त 8 -- किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के लिए रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट-3120 और स्वास्थ्य विभाग संयुक्त रूप से टीकाकरण अभियान चलाएगा। इसके तहत 14-15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को ह्यूमन पेपिलोमावायरस (एचपीवी) का नि:शुल्क टीकाकरण के लिए जागरूक किया जाएगा। शनिवार को थार्नहिल रोड स्थित यूनाइटेड डायग्नोस्टिक केंद्र में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए डीएम मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि भ्रांतियों से दूर रहकर किशोरियों को समय पर टीकाकरण जरूर कराएं। सीएमओ डॉ. एके तिवारी ने कहा कि इस वर्ष जिले में लगभग 75 हजार किशोरियों के टीकाकरण का लक्ष्य है। इसके सापेक्ष 18706 किशोरियों का टीकाकरण किया जा चुका है। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन पूनम गुलाटी ने कहा कि जिस प्रकार रोटरी ने पोलियो उन्मूलन में महत्वपू...