लखनऊ, अप्रैल 18 -- डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करते हुए विशेषज्ञों ने कहा कि ये बीमारियां जीवन का अंत नहीं, बल्कि एक अनुशासित और स्वस्थ जीवनशैली की शुरुआत हैं। समय पर पहचान, सही इलाज और बेहतर दिनचर्या से इन्हें लंबे समय तक नियंत्रित रखा जा सकता है। इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स के तहत हजरतगंज स्थित एक होटल में शनिवार को 'डायबिटीज और हाइपरटेंशन अंत नहीं हैं, बल्कि यह एक नए तरह की जिंदगी की शुरुआत है' विषय पर अपनी बात रख रहे थे। अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल के एमडी और सीईओ डॉ. मयंक सोमानी ने बताया कि यह धारणा गलत है कि डायबिटीज सिर्फ ज्यादा मीठा खाने से होती है। यह भी पढ़ें- न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया स्मार्ट तरीके से रोज के खाने में ऐड करें ये 5 चीजें, ब्लड शुगर होगा कंट्रोल यह बीमारी तब होती है जब शरीर में इंसुलिन ठीक ...