मेरठ, जुलाई 22 -- डरिए मत, सामना कीजिए। यह वैक्सीन आपकी सुरक्षा के लिए है। जानकारी के अभाव में लोग टीकाकरण को लेकर बेवजह आशंकाएं पाल लेते हैं, जबकि वैज्ञानिक शोध यह सिद्ध करते हैं कि एचपीवी वैक्सीन भविष्य में सर्वाइकल कैंसर का खतरे कम करने में प्रभावी एवं सुरक्षित है। माता-पिता भ्रांति से दूर रहकर अपनी बेटियों का समय पर टीकाकरण कराएं। सीसीएसयू कैंपस में महिला अध्ययन केंद्र द्वारा स्वामी कल्याण देव चिकित्सालय के साथ मिशन शक्ति अभियान में सर्वाइकल कैंसर जागरुकता एवं एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम में यह बात कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने कही। कैंप में विभिन्न विद्यालयों की बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण किया गया। कुलाधिपति ने कहा कि स्वस्थ बेटी ही स्वस्थ परिवार, स्वस्थ समाज एवं विकसित राष्ट्र की आधारशिला है। कहा कि मां अपने बच्चों के लिए सबसे बड़ी शक्ति ...