हिन्दुस्तान ब्यूरो, जुलाई 2 -- बिहार में भ्रष्टाचार में लिप्त मंत्री, विधायक और शीर्ष से लेकर निचले स्तर तक के अधिकारी नपेंगे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एजेंसियों से कहा कि भ्रष्ट नेताओं और अफसरों के खिलाफ सीधे कार्रवाई करें। सीएम ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) और आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) को एक तरह से खुली छूट दे दी है। सम्राट ने ऐलान किया है कि भ्रष्टाचारियों को चिह्नित कर उनके पास से जब्त की गई संपत्ति पर सरकार स्कूल खोलेगी। उन्होंने जांच एजेंसियों को मजबूत करने के लिए कई ऐलान भी किए। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को पटना के ज्ञान भवन में बिहार सतर्कता जागरूकता दिवस एवं बिहार सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ किया। इस दौरान निगरानी अनवेषण ब्यूरो के नए लोगो का अनावरण भी किया गया। इस मौके पर सीएम ने भ्रष्ट...