हिन्दुस्तान ब्यूरो, अप्रैल 9 -- बिहार में भ्रष्ट अफसरों पर कानून का डंडा लगातार चल रहा है। अब आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोपी किशनगंज के पूर्व एसडीपीओ गौतम कुमार की पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में एक नयी संपत्ति कंफर्म हुई है। ईओयू को सिलीगुड़ी में उनके दो मंजिला मकान का पता चला है जो कि उनकी महिला मित्र शगुफ्ता शमीम के नाम पर बागडोगरा निबंधन कार्यालय से जुलाई 2025 में रजिस्टर्ड कराई गई थी। इस नयी संपत्ति का खुलासा होने के बाद ईओयू ने गौतम कुमार को पुन: शुक्रवार को पूछताछ के लिए बुलाया है। उनको दस्तावेज के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।ईओयू के कई सवालों पर असहज हुए वैभव इधर आय से अधिक संपत्ति मामले में ही आरोपित सहरसा के पूर्व डीआरडीए निदेशक वैभव कुमार से बुधवार को पटना स्थित ईओयू मुख्यालय में करीब साढ़े चार घंटे तक पूछताछ...