पटना, अक्टूबर 9 -- आर्थिक अपराध इकाई ने मुंगेर स्थित स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन में तैनात कार्यपालक अभियंता नारद कुमार दास के ठिकानों पर छापेमारी के दौरान दस्तावेजों के आधार पर संपत्ति के मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। छापेमारी में कार्यपालक अभियंता के विभिन्न बैंकों के चार बैंक खातों में 17,15,688 रुपये की राशि मिली है, जिसे फ्रीज करा दिया गया है। नारद दास ने अपनी काली कमाई से अपनी सास को बैठे बिठाए मालामाल कर दिया। पटना के रूपसपुर स्थित कुसुमपुरम मुहल्ले में करीब 1.50 करोड़ रुपये मूल्य के मकान का पता चला है, जो उनकी सास बीना विद्यार्थी के नाम पर वर्ष 2026 में ही खरीदा गया है। करीब 3.9 डिसमिल जमीन 50 लाख रुपये में खरीदी गयी, जिसका सरकारी मूल्य 68.41 लाख रुपये है। दास की पत्नी के खाते से लेन-देन का प्रमाण मिला है। अभियंता के स...