भ्रष्ट्राचार की शिकायतों पर रिपोर्ट तलब
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 23 -- हीरागंज। बाबागंज के भैसाना गांव निवासी प्रभाकर तिवारी ने सीडीओ को दिए शिकायती पत्र में बताया था कि वित्तीय वर्ष 2024-25, 2025-26 में गांव में कराए गए विकास कार्यो में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं और वित्तीय गड़बड़ियां की गई हैं। सीडीओ ने मामले की जांच डीपीआरओ को सौंपी। डीपीआरओ ने एडीओ पंचायत केवला प्रसाद को जिम्मेदारी दी। एडीओ पंचायत ने ग्राम पंचायत सचिव पूनम शुक्ला को तीन दिन के भीतर मामले की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.