लखनऊ, फरवरी 3 -- अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने मंगलवार को दारुलशफा कार्यालय में 'व्यापार पत्रिका' के 'भष्टाचार पर प्रहार' विशेषांक का विमोचन किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने व्यापारियों से भ्रष्टाचार से समझौता न करने की अपील करते हुए पारदर्शिता अपनाने पर जोर दिया। वहीं, प्रोफेसर रामकुमार तिवारी ने भ्रष्टाचार को समाज का 'कोढ़' बताते हुए कहा कि यदि व्यापारी जगत संकल्प ले, तो इसे रोका जा सकता है। कार्यक्रम में स्वदेशी जागरण मंच के अनुपम श्रीवास्तव, सुरेश छाबलानी सहित कई व्यापारी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...