भ्रष्टाचार से निराश तीसरा विकल्प तलाश रही जनता: पीपुल्स पार्टी
हल्द्वानी, अगस्त 8 -- हल्द्वानी, संवाददाता। पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया की नैनीताल जिला इकाई की ओर से शनिवार को हल्द्वानी महानगर में बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्तमान राजनीतिक एवं सामाजिक परिस्थितियों पर चर्चा करते हुए बेरोजगारी, महंगाई, शिक्षा, स्वास्थ्य, मजदूरों के अधिकार और सामाजिक न्याय समेत विभिन्न मुद्दे उठाए गए। बैठक में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकारों की नीतियों के कारण जनता के मौलिक अधिकार प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने स्कूलों को बंद किए जाने, शिक्षा एवं रोजगार के स्तर में गिरावट, पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम और प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक जैसी समस्याओं पर चिंता जताई। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि उत्तराखंड की जनता दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों की कार्यप्रणाली और भ्रष्टाचार से निराश है और तीसरे विकल्प की तलाश कर रही है। उन्होंने आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.