सहरसा, जून 12 -- सहरसा, नगर संवाददाता। नगर निगम बनने के साथ हीं पदस्थापित नगर आयुक्तों का कार्यालय विवादों में रहा है। भ्रष्टाचार के आरोप में तत्कालीन नगर आयुक्त रहे मुमुक्षु चौधरी की गिरफ्तारी के बाद अब अन्य आयुक्तों के कार्यकाल पर भी सवाल उठने लगे हैं। सरकारी ठेकों में भ्रष्टाचार और ठेकेदार रिशु श्री की गिरफ्तारी के बाद पिछले दिनों हीं निगरानी की दो सदस्यीय टीम ने नगर निगम कार्यालय पहुंच कर कई फाइलों को खंगाला था । जिसमें तत्कालीन नगर आयुक्त मुमुक्षु चौधरी के कार्यकाल से जुड़ी फाइलों को खंगाला गया था । सहरसा नगर निगम के द्वारा रिशु श्री की कपंनी मातृस्वा इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड को छठ घाट सबंधित कार्य को लेकर करीब 98 लाख रूपये का भुगतान करने सहित कई अन्य मद्य मे करोड़ों रुपये का भुगतान करने की बात कही जा रही है। तत्कालीन नगर आयुक्त मु...