गोंडा, मार्च 8 -- गोंडा, संवाददाता। पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन रेंज अमित पाठक ने अपने कार्यालय में गोंडा जिले से संबंधित महत्वपूर्ण प्रकरणों की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान भ्रष्टाचार निरोधी हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों, सड़क दुर्घटना से संबंधित विवेचनाओं में बीमा (इंश्योरेंस) मामलों में संभावित अनियमितताओं तथा शिक्षा विभाग से संबंधित दर्ज एफआईआर की बिंदुवार समीक्षा की गई। आईजी अमित पाठक ने एसपी और पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतों का निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से परीक्षण करते हुए दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही सड़क दुर्घटना के मामलों में बीमा से संबंधित प्रकरणों की विवेचना पूरी सावधानी एवं तथ्यों के आधार पर की जाए। इससे किसी भी प्रकार की अनियमितता या अनुचि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.