मुजफ्फर नगर, फरवरी 26 -- भ्रष्टाचार व भूमाफियाओं के विरुद्ध मास्टर विजय सिंह के धरने को गुरुवार को 30 साल पूरे हो गए। मास्टर विजय सिंह का यह धरना दुनिया के सबसे लंबे धरने में शुमार है बल्कि लिम्का बुक सहित कई अन्य रिकार्ड बुकों में भी दर्ज होना बताया जा रहा है। मास्टर विजय सिंह ने कहा कि सीएम योगी से मांग की है कि वह खुद इस भ्रष्टाचार व चार हजार बीघा भूमि की जांच एवं समीक्षा कराएं, यदि शिकायत गलत हो तो , मुझे दंडित करें। बता दें कि ग्राम चौसाना जनपद शामली की चार हजार बीघा भूमि पर पिछले कई सालों से अवैध कब्जा चला आ रहा है। मास्टर विजय सिंह का कहना है कि वर्तमान में उक्त भूमि की कीमत करोड़ों रुपये में है। उनका यह भी कहना कि मुजफ्फरनगर व शामली में भी कई जगहों पर सार्वजनिक भूमि पर अतिरिक्त कब्जा है। मास्टर विजय सिंह का कहना है कि चार हजार बीघ...