भ्रष्टाचार रोकने को माध्यमिक में लागू हो ई-फाइलिंग
कानपुर, जुलाई 28 -- कानपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुरई गुट का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को सह जिला विद्यालय निरीक्षक प्रशांत कुमार द्विवेदी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए ई-फाइलिंग व्यवस्था लागू करने, पुरानी पेंशन बहाल करने और तदर्थ प्रधानाचार्यों को प्रधानाचार्यों के समान वेतन देने व विनियमित करने की मांग की। साथ ही नई शिक्षा नीति में डॉ. के कस्तूरीरंगन की रिपोर्ट के अनुसार आरटीई के दायरे में 18 वर्ष तक के बच्चों को भी लाने की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल में प्रांतीय उपाध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी स्वामी, बालेश्वर शर्मा, जगदंबा बाजपेई, केपी सिंह, शिव सागर मिश्र और सुरेश बाबू त्रिवेदी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.