लखनऊ, फरवरी 10 -- शासन ने भ्रष्टाचार के एक और मामले में कार्रवाई की है। चकबंदी आयुक्त, डा. हृषिकेश भास्कर यशोद ने मंगलवार को नियम विरुद्ध मूल गाटा संख्या बदल कर अनियमितता के मामले में संतकबीरनगर के सहायक चकबंदी अधिकारी रामदरश को निलंबित कर दिया। संतकबीरनगर की तहसील धनघटा के ग्राम संठी में चकबंदी प्रक्रिया के दौरान अनियमितता का मामला सामने आया था। स्वर्गीय प्रभुनाथ प्रजापति के परिजनों के नियम विरुद्ध तरीके से मूल गाटा नंबरों को बदल कर उड़ान चक दिखाए जाने तथा समय रहते आपत्ति का नियमानुसार निस्तारण नहीं किए जाने की शिकायत की थी। जांच में सहायक चकबंदी अधिकारी भी दोषी पाए गए। इससे पहले दोषी लेखपाल को निलंबित किया जा चुका है l चकबंदी आयुक्त ने कहा कि भ्रष्टाचार में किसी भी कर्मी को बख्शा नहीं जाएगा l उन्होंने फील्ड में कार्यरत कर्मियों को नियमा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.