गंगापार, मई 2 -- विकास खंड सोरांव के राजापुर मल्हुआ ग्राम पंचायत में सरकारी धन का दुरुपयोग एवं भ्रष्टाचार का मामला जांच में प्रथम दृश्या पाए जाने पर जिलाधिकारी ने खाते पर लगाई रोक। पूरे मामले की अभिलेखीय एवं स्थलीय जांच हेतु परियोजना निदेशक, जिला ग्राम विकास अभिकरण को दी गई है। डीएम की कार्रवाई को लेकर सोरांव ब्लॉक में हड़कंप मच गया है। सोरांव के राजापुर मल्हुआ गांव निवासी आशीष शुक्ल ने शपथपत्र देकर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा से शिकायत करते हुए विकास कार्यों में लापरवाही के साथ बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी एवं तकनीकी जांच हेतु विकासखंड मऊआइमा में तैनात अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को सौंपा था। जांच रिपोर्ट में गड़बड़ी मिलने पर ग्राम प्रधान एवं सचिव को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.