लखनऊ, मई 23 -- 2014 के पहले केन्द्र में कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार में डूबी थी। विदेशों में भारत को कमजोर माना जाता था। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जब सरकार बनी तो प्रधानमंत्री विश्व के देशों में जाकर भारत की वास्तविकता को रखा। यह बात डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मोहनलालगंज में आयोजित दो द्विवसीय पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान कार्यक्रम को शुभारंभ करते हुए कही। मोहनलालगंज के निजी रिसार्ट में शनिवार को दो द्विवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो योजनाएं लागू की उन योजनाओं को हम लोगों को मिलकर जन जन तक पहुंचाना है। सपा सरकार में जितनी बिजली उत्पादन होता था उत्तर प्रदेश में आज उससे दोगुना बिजली उत्पादन किया जा रहा है। बु...