नई दिल्ली, मार्च 31 -- सीबीआई ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के शाहदरा नॉर्थ जोन में भ्रष्टाचार के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में अभिषेक मिश्रा (डिप्टी कमिश्नर), देवांशु गौतम (प्रशासनिक अधिकारी) शामिल हैं। स्थानीय अदालत ने निगम उपायुक्त को एक दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया। सीबीआई के अनुसार, 30 मार्च 2026 को मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि प्रशासनिक अधिकारी देवांशु गौतम ने डिप्टी कमिश्नर अभिषेक मिश्रा की ओर से शिकायतकर्ताओं से 4 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। यह रकम उनके पक्ष में जांच रिपोर्ट आगे बढ़ाने के बदले मांगी गई थी। सीबीआई ने शिकायत के आधार पर जाल बिछाया और कार्रवाई करते हुए प्रशासनिक अधिकारी को रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। जांच के दौरान डिप्टी कमिश्नर की भूमिका भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.