भ्रष्टाचार में आईपीएस अफसर पर कार्रवाई क्यों नहीं : मरांडी
रांची, अगस्त 13 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भ्रष्टाचार के मामले में केवल आईएएस अधिकारियों की गिरफ्तारी पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के बावजूद कोई आईपीएस अब तक जेल नहीं भेजा गया। जब भ्रष्टाचार और सरकारी खजाने की लूट में लिप्त आईएएस अधिकारी जेल जा सकते हैं, तो आईपीएस अधिकारियों को अभेद्य सुरक्षा कवच किसने दे रखा है? मरांडी ने कहा कि आए दिन अवैध जमीन के काले धंधे, खुलेआम रंगदारी वसूली, कुख्यात सुजीत सिन्हा जैसे आपराधिक गिरोहों के साथ पुलिस की सांठगांठ और यहां तक कि भोले-भाले आदिवासियों की जमीनें हड़पने के मामलों में पुलिस अधिकारियों के नाम सामने आते हैं। एक पूर्व डीजीपी तक के तार अंतरराष्ट्रीय आपराधिक गिरोहों से जुड़ने के संगीन आरोप लगे। राज्य की अस्मिता लुटती रही, लेकिन आज तक कोई भी आईपीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.