भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती की मांग को लेकर भर्ती सुधार यात्रा आज पहुंचेगी बानो
सिमडेगा, सितम्बर 4 -- बानो, प्रतिनिधि। झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी की भर्ती प्रक्रिया में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भर्ती सुधार यात्रा शनिवार को बानो पहुंचेगी। सोनम वांगचुक छात्र आंदोलन से जुड़े दिशोम वीर बाबू देवेंद्र नाथ महतो के नेतृत्व में निकाली जा रही यह यात्रा पांच सितंबर को अपने 13वें दिन बानो पहुंचेगी। संशोधित रूट चार्ट के अनुसार यात्रा खूंटी, तोरपा, पाकना, रनिया और सोदे होते हुए करीब 11 बजे बानो पहुंचेगी। इसके बाद यात्रा लचरागढ़, कोलेबिरा और बीरू होते हुए सिमडेगा के लिए रवाना होगी। यात्रा के दौरान युवाओं और आम लोगों से संवाद कर भर्ती व्यवस्था में सुधार के लिए जनसमर्थन जुटाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा - यह भी पढ़ें- भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा का छात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.