भ्रष्टाचार-महंगाई के खिलाफ मुंगेर में राजद का धरना, नीट पेपर लीक पर उठाए सवाल
मुंगेर, जून 17 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर बुधवार को मुंगेर जिला राजद ने भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक और बिगड़ती कानून-व्यवस्था के खिलाफ एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष संजय कुमार बिंद की अध्यक्षता में किला परिसर स्थित शहीद स्मारक के पास आयोजित धरने में पार्टी नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि देश और बिहार आज ऐसे चौराहे पर खड़ा है जहां महंगाई ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है और बेरोजगारी ने युवाओं का आत्मविश्वास तोड़ दिया। नीट जैसी परीक्षाओं के पेपर लीक को लाखों माता-पिता के सपनों और गाढ़ी कमाई पर डकैती की तरह है। वक्ताओं ने कहा कि विकास के दावे खोखले हैं, क्योंकि जमीनी हकीकत आज भी गरीबी और लाचारी है。 यह भी पढ़ें- महंगाई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.