औरंगाबाद, दिसम्बर 2 -- मदनपुर प्रखंड मुख्यालय में नव निर्वाचित विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने और आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सप्ताह में दो दिन जनता दरबार लगाने की घोषणा की है। एनडीए गठबंधन के कार्यकर्ताओं द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार रफीगंज और मदनपुर प्रखंड में निर्धारित दिनों पर विधायक स्वयं मौजूद रहकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे और उनके समाधान में सहयोग करेंगे। विधायक के इस निर्णय से प्रखंड और अंचल स्तर पर होने वाले कार्यों की निगरानी मजबूत होगी तथा जनता को सीधे जनप्रतिनिधि के सामने अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा। जनता दरबार से जहां आम लोगों की शिकायतों का शीघ्र निष्पादन होगा, वहीं प्रशासनिक स्तर पर भ्रष्टाचार पर भी रोक लगेगी। विकासात्मक कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। विधायक प्रमोद क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.