पटना, फरवरी 27 -- जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को नसीहत देते हुए कहा है कि भ्रष्टाचार पर प्रवचन देने से पहले उन्हें आईना देखना चाहिए। वे स्वयं घोटाले के आरोपों में चार्जशीटेड हैं। लालू परिवार ने सत्ता में रहते हुए घोटालों का अंबार खड़ा कर प्रदेश के खजाने का बंटाधार किया और बिहार को आर्थिक पिछड़ेपन व बदहाली के गर्त में धकेलने का भरसक प्रयास किया। इससे प्रदेश के विकास की गति बाधित हुई। इसका खामियाजा आज भी राज्य की जनता को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब-जब सत्ता लालू परिवार के हाथों में रही, तब-तब उन्होंने जनता की सेवा के बजाय संपत्ति अर्जन को प्राथमिकता दी। जनसेवा से कभी कोई सरोकार नहीं रखा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...