वाराणसी, फरवरी 22 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। वाराणसी में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम कोर्ट का बोझ अब कम हो गया है। अब यहां केवल मंडल के जनपदों के भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों की ही सुनवाई होने लगी है। पूर्व में यहां प्रयागराज, विंध्य मंडल के जनपदों और आजमगढ़ मंडल के बलिया जिले के मामलों की सुनवाई भी होती थी। वाराणसी स्थित भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम कोर्ट में जौनपुर, गाजीपुर, वाराणसी के अलावा पूर्व में सोनभद्र, मिर्जापुर, भदोही, प्रयागराज, कौशाम्बी, फतेहपुर, प्रतापगढ़ और बलिया के भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में दर्ज केस की सुनवाई होती थी। ऐसे में एक ही कोर्ट में 12 जनपदों के मामलों का भार होता था। न्यायालीय प्रक्रिया और बेहतर करने के लिए अब मंडल स्तर पर भी ये कोर्ट शुरू हुई हैं। इससे अब प्रयागराज, विंध्य मंडल मंडल के जनपदों के मामले मंडल मुख्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.