रामगढ़, फरवरी 26 -- रामगढ़, नगर प्रतिनिधि। भ्रष्टाचार निरोधक जांच विभाग (एसीआइडी) की बैठक में शहर में भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता फैलाने का निर्णय लिए। ब्लौक चौक रामगढ. स्थित होटल परिसर में 24 फरवरी को बैठक हुई। अध्यक्षता सूरज जायसवाल ने की। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगो को जागरूक करना।समाजिक न्याय के लिए एकजुटता प्रदर्शित करना। हक अधिकार, कानून संवत कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग का सहयोग करने की जानकारी देना था। बैठक में आगामी कार्ययोजनाओं पर चर्चा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नोरविट प्रकाश एक्का (आईपीएस) ने विधिवत बैठक की शुरुआत की। उन्होंने अपने संबोधन में इस बात पर जोर दिया कि भ्रष्टाचार केवल आर्थिक अपराध नहीं है। यह समाज की जड़ों को खोखला करने वाली एक बीमारी है। उन्होंने कहा प्रशासन और जनता के...